ईसीएल द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह

आसनसोल : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से अगस्त, 2022 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के सम्मान में ईसीएल मुख्यालय में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री ए.पी. पाण्डा की अध्यक्षता मेँ आज एक सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस माह मुख्यालय से श्री देबासिस साहा, मुख्य प्रबन्धक ( वि॰एवं यांत्रिक) के अलावा श्री मदन लाल हेला, वार्ड बॉय सेवानिवृत हुए है ।
अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री ए.पी. पाण्डा ने सेवानिवृत होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कंपनी में अद्भूत योगदान को सराहा तथा हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त की । इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक / विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?